Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव में मानवता की मिसाल बना रक्तदान शिविर, 85 लोगों ने किया रक्तदान

बांसगांव में मानवता की मिसाल बना रक्तदान शिविर, 85 लोगों ने किया रक्तदान

बांसगांव, गोरखपुर, बांसगांव संदेश। नगर पंचायत बांसगांव में मानव सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत बांसगांव के पूर्व अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर शुरू होते ही लोगों में रक्तदान को लेकर उत्साह देखने को मिला और युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। समाचार लिखे जाने तक 85 लोग रक्तदान कर चुके थे। आयोजकों के अनुसार शिविर सुबह नौ बजे शुरू हुआ और देर शाम तक जारी रहा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर रक्तदान कर सकें। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक सदर हॉस्पिटल गोरखपुर से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पहुंची। टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। टीम में डॉ. प्रशांत अस्थाना, गीता यादव, राकेश मिश्रा, योगेश यादव, दिलीप उपाध्याय, प्रमोद मद्धेशिया, राजेश यादव, मनोज पांडेय, शैलेश शर्मा, योगेंद्र चौहान, घनश्याम पांडेय और अमित कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। शिविर में अजय सिंह, समाजसेवी अमरजीत सिंह, अभय अग्रवाल, अनूप शाही, विनोद सिंह, गिरजेश कसौधन, यशवंत सिंह, शकील अहमद, कैसर आलम, मनोनीत सभासद घनश्याम, गणेश गुप्ता और सौरभ गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर ने लोगों को मानव सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया।

0 likes
0 comments0 shares