Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

*अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व बूथ मजबूती पर दिया गया जोर

*अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व बूथ मजबूती पर दिया गया जोर

*अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व बूथ मजबूती पर दिया गया जोर* ओबरा/सोनभद्र, 10 जुलाई। ओबरा विधानसभा (402) अपना दल (एस) की मासिक बैठक शुक्रवार को अल्पसंख्यक मंच के विधानसभा अध्यक्ष श्री शरीफ खान के आवास पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ खरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। *बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा विधानसभा सह प्रभारी एवं जिला महासचिव श्री शिवदत्त दुबे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमी जोन प्रभारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री रामलाल प्रजापति एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सोनी खान उपस्थित रहीं। *मुख्य अतिथि श्री शिवदत्त दुबे ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ एवं सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।* बैठक में संगठन विस्तार, जोन कमेटियों का गठन, सेक्टर स्तरीय बैठकों के आयोजन, आगामी चुनाव की रणनीति तथा अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में श्री शरीफ खान (विधानसभा अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मंच), श्रीमती दुर्गावती देवी (विधानसभा अध्यक्ष, महिला मंच), श्री राम लखन सिंह खरवार (विधानसभा महासचिव), श्री जगमोहन चेरो (विधानसभा सचिव), श्री बालकिशन पटेल (विधानसभा सचिव), श्री तुलसीदास (विधानसभा कोषाध्यक्ष), श्री सुरेश केसरी (विधानसभा मीडिया सचिव), श्री अशोक कुमार जायसवाल (विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य), श्री सुखदेव पनिका (विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य), श्री राजीव लोचन श्रीवास्तव (पूर्वी रेणुकूट जोन अध्यक्ष), श्री रमाशंकर जायसवाल (सेक्टर अध्यक्ष, खैरटिया), श्री रामविलास, श्री ईश्वर प्रसाद, श्री रमेश चेरो, श्री काशी भारती सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares