Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग १४ घंटे पहले

जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर-1950 एवं निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर-1950 एवं निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर-1950 एवं निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण। निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश। देवरिया 13 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर-1950 कक्ष एवं निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं निर्वाचन संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। कार्यालय की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखते हुए निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखी जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares