Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर।हलियापुर थाना क्षेत्र के उमरा गांव में मामूली लकड़ी विवाद खूनी संघर्ष

सुलतानपुर।हलियापुर थाना क्षेत्र के उमरा गांव में मामूली लकड़ी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।मृतक विजय कुमार अग्रहरी (37) पुत्र स्वर्गीय राम मनोहर के भाई अयोध्या प्रसाद की तहरीर के अनुसार 29 अप्रैल को आई आंधी में पड़ोसी शिवकुमार तिवारी का नीम का पेड़ उनके घर पर गिर गया था। बाद में पेड़ को ठेकेदार के हाथ बेच दिया गया। आरोप है कि छह मई को ठेकेदार द्वारा दी गई लकड़ी की झालरी को लेकर विवाद शुरू हो गया।बताया गया कि इसी दौरान शिवकुमार तिवारी और पुतन तिवारी लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए और विजय कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पहले सौ शैय्या अस्पताल पिठला कुमारगंज ले गए,जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने अयोध्या रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई।थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों शिवकुमार तिवारी और पुतन तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares