Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 व 15 अक्टूबर को होंगे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 व 15 अक्टूबर को होंगे सामूहिक विवाह कार्यक्रम। देवरिया 07 अक्टूबर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत विकासखंड एवं नगर निकाय स्तर पर आयोजित होने वाले विवाह कार्यक्रमों की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को राजकुमारी हृदय नारायण सिंह पैलेस, पडरी गजराज (निकट मधुआबारी इंटर कॉलेज, लार रोड) में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विकासखंड सलेमपुर, लार, बनकटा, भाटपाररानी, भागलपुर एवं बरहज तथा नगर निकाय सलेमपुर, लार, भाटपाररानी, गौरा बरहज एवं मझौलीराज के पात्र जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय, राजकीय आईटीआई परिसर, देवरिया में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विकासखंड देवरिया सदर, गौरीबाजार, बैतालपुर, भलुअनी एवं रुद्रपुर तथा नगर निकाय देवरिया सदर, रुद्रपुर, गौरीबाजार, बैतालपुर एवं भलुअनी क्षेत्र के पात्र जोड़े शामिल होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जाएंगे, जबकि 21 हजार रुपये गृहस्थी की सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन (भोजन, टेंट, वैवाहिक व्यवस्था आदि) पर व्यय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र आवेदकों को निर्धारित तिथि से कम से कम एक सप्ताह पूर्व योजना के पोर्टल cmsvy.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही जिन वर-वधू के आधार कार्ड में बचपन की फोटो लगी हुई है अथवा आधार अपडेट नहीं है, वे अपना आधार तत्काल अपडेट करा लें, ताकि आवेदन एवं योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

1 likes
0 comments1 shares