Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur४ मिनट पहले

*मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में समेक्शा की समीक्षा बैठक* *मंडलायुक्त सभागार से

*मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में समेक्शा की समीक्षा बैठक* *मंडलायुक्त सभागार से

*मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में समेक्शा की समीक्षा बैठक* *मंडलायुक्त सभागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े अधिकारी* *गोरखपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा* गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्यव्यापी निगरानी, मूल्यांकन एवं प्रमुख परियोजनाओं के पर्यवेक्षण से संबंधित समेक्शा की समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में गोरखपुर के मंडलायुक्त सभागार से मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी जुड़े। बैठक के दौरान प्रदेश में संचालित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, प्रमुख विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति और निर्धारित समय सीमा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से परियोजनाओं की निगरानी करें और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। कार्यों में आने वाली बाधाओं का संबंधित विभाग आपसी समन्वय से तत्काल समाधान करें, जिससे परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी हो सकें। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को विकास परियोजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखने और शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares