Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur९ दिन पहले

चकमार्ग पर अवैध कब्जे व भंडा गाड़ने की शिकायत, पैमाइश कर कब्जा

चकमार्ग पर अवैध कब्जे व भंडा गाड़ने की शिकायत, पैमाइश कर कब्जा

चकमार्ग पर अवैध कब्जे व भंडा गाड़ने की शिकायत, पैमाइश कर कब्जा हटाने की मांग। मदरिया / गोला गोला थाना क्षेत्र और विस्तारित नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 भीटी, तप्पा बरहज, परगना धुरियापार निवासी किशन पुत्र स्व. राजबली ने चकमार्ग संख्या 328, रकबा 0.0400 हेक्टेयर पर हुए कथित अतिक्रमण को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है । ------------------------------------ प्रार्थी के अनुसार उक्त चकमार्ग पर पूर्व में सरकारी मिट्टी डालकर रास्ता बनाया गया था, लेकिन गांव की सुशीला पुत्री विन्देश्वरी एवं अन्य लोगों द्वारा रास्ते को काटकर अपने खेत में मिला लिया गया है तथा वहां बांस का भंडा गाड़ दिया गया है। इससे चकमार्ग का अस्तित्व लगभग समाप्त हो गया है और आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। प्रार्थी का मकान भी इसी मार्ग के निकट स्थित है, जिसके कारण उसे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -------------------------------------- शिकायतकर्ता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपित पक्ष द्वारा जान-माल की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 5 जनवरी 2026 को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रार्थी ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस बल की मौजूदगी में हल्का लेखपाल द्वारा चकमार्ग की पैमाइश कराई जाए, अवैध कब्जा हटाया जाए तथा गाड़े गए भंडों को हटवाकर रास्ते को पूरी तरह से खाली कराया जाए, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके। किशन ने आग्रह किया है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने और मारपीट जैसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।

0 likes
0 comments1 shares