*गीडा क्षेत्र के सचिन यादव का समीक्षा अधिकारी पद पर चयन, सफलता
*गीडा क्षेत्र के सचिन यादव का समीक्षा अधिकारी पद पर चयन, सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर* गोरखपुर तहसील सहजनवा के ग्राम कुरमौल निवासी सचिन यादव, पुत्र राधे कृष्णा यादव, ने अपनी मेहनत और लगन से उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सचिन की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार में बड़े पिता डाॅo संत राज यादव(भाकियू राष्ट्रीयतावादी प्रदेश महासचिव),हुब लाल यादव, लाल बिहारी यादव रामतेज यादव एवं बड़ी माता मंजू उर्फ गुजराती देवी कलावती देवी को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं होती। सचिन ने परीक्षार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, दृढ़ संकल्प और अनुशासन के साथ कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अपनी यात्रा को संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास का परिणाम बताया। सचिन यादव की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह और प्रेरणा का माहौल है। उनके चयन ने युवाओं को यह संदेश दिया है कि कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रयास से हर सपना साकार किया जा सकता है। सचिन की सफलता पर क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर भाकियू राष्ट्रीयतावादी के मंडल पदाधिकारी हरगोविंद चौबे मंडल उपाध्यक्ष बेचन शर्मा मंडल अध्यक्ष राम सिंगर यादव किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष श्याम लाल यादव एवं हरिश्वर नाथ मंदिर के पुजारी श्याम नारायण दास बड़े भाइयों में पंकज यादव, ओंकार यादव , सौरभ यादव अमरीश यादव ,अविनाश, रामजी यादव , छोटा भाई बल्लू यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे