Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२३ मिनट पहले

हादसे में गई जान: डीसीएम ने कार में मारी टक्कर- दो की

हादसे में गई जान: डीसीएम ने कार में मारी टक्कर- दो की

हादसे में गई जान: डीसीएम ने कार में मारी टक्कर- दो की मौत, दो घायल- मृतक कुशीनगर के थे रहने वाले जानकारी के अनुसार रसूलाबाद के पास गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे बेकाबू डीसीएम ने डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में जाकर लखनऊ से गोरखपुर आ रही कार में टक्कर मार दिया। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मगहर क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के पास डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। इसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रसूलाबाद के पास गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे बेकाबू डीसीएम ने डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में जाकर लखनऊ से गोरखपुर आ रही कार में टक्कर मार दिया। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, यहां चिकित्सकों धनंजय पांडेय (35) पुत्र उमाकांत पांडेय निवासी सरगरिया उर्फ रामनगर, नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर और शंभू मिश्रा (45) पुत्र रमाकांत मिश्रा, लखुआ खुर्द, थाना खड्डा, कुशीनगर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रमन कुमार (42) पुत्र मुन्नीलाल निवासी इंदिरा नगर पडरौना थाना कोतवाली, कुशीनगर तथा सुदेश मिश्रा (42) पुत्र हंसराज मिश्रा निवासी चिलोना थाना नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर की स्थिति गंभीर है, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। कार सवार सभी लोग मीडियाकर्मी बताए जा रहे हैं। लखनऊ से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

0 likes
0 comments0 shares