Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: शहीद का शव लेकर जा रही एंबुलेंस

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: शहीद का शव लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी,चार की मौत हलियापुर में तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी,दो की मौके पर मौत,इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम सुलतानपुर।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का शव लेकर जा रही एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा अयोध्या-सुलतानपुर सीमा के पास हलियापुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 79.6 के करीब हुआ। तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बताया गया कि एंबुलेंस शहीद का शव पंचकूला (चंडीगढ़) से देवरिया लेकर जा रही थी। हादसे में एंबुलेंस सवार राजन चौधरी, राम समुझ और गौरव सिंह समेत चालक जसपाल घायल हुए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उपचार के दौरान दो अन्य ने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के केबिन में फंसे शव को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शहीद का पार्थिव शरीर हल्यिापुर थाने में सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखवाया।पुलिस के मुताबिक देवरिया निवासी सूबेदार मेजर सत्यवान कुछ दिन पहले पंचकूला में शहीद हो गए थे।उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोग पंचकूला से एंबुलेंस के जरिए देवरिया ले जा रहे थे। शनिवार देर रात एंबुलेंस रवाना हुई थी, लेकिन सुलतानपुर में हादसे ने परिवार पर एक और बड़ा दुख ला दिया।पुलिस की शुरुआती जांच में ड्राइवर को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर होगी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दी गई है।एक ओर परिवार शहीद का पार्थिव शरीर लेकर अंतिम विदाई के लिए जा रहा था,दूसरी ओर रास्ते में हुए भीषण हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं।

0 likes
0 comments0 shares