केआईपीएम के छात्रों का ISRO, DRDO एवं NIXI में प्रतिष्ठित इंटर्नशिप हेतु
केआईपीएम के छात्रों का ISRO, DRDO एवं NIXI में प्रतिष्ठित इंटर्नशिप हेतु चयन, संस्थान का बढ़ा गौरव सहजनवा गोरखपुर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाओं में इंटर्नशिप हेतु चयन प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2026 में संस्थान के विद्यार्थियों का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO-URSC), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) तथा नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) के प्रतिष्ठित इंटर्नशिप कार्यक्रमों में चयन हुआ है। हाल ही में यू. आर. राव सैटेलाइट सेंटर (URSC), बेंगलुरु द्वारा जारी चयन सूची में संस्थान के श्री हर्ष (अंतिम वर्ष, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) का चयन 06 माह के प्रोजेक्ट वर्क हेतु हुआ है, जहाँ उन्हें उपग्रह प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष अनुसंधान से संबंधित अत्याधुनिक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त संस्थान के छात्र श्री अरविन्द यादव का चयन DRDO, DMSRDE, कानपुर में 06 माह की ₹5,000 प्रतिमाह सवेतन (Paid) इंटर्नशिप हेतु हुआ है, जहाँ उन्हें रक्षा प्रौद्योगिकी से संबंधित अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इसी क्रम में संस्थान के छात्र श्री शिप्रांश पाण्डेय का चयन NIXI (National Internet Exchange of India) के 5वें इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप कार्यक्रम में हुआ है। इस इंटर्नशिप के अंतर्गत उन्हें ₹20,000 प्रतिमाह की स्टाइपेंड के साथ नई दिल्ली स्थित NIXI कार्यालय में कार्य करने तथा इंटरनेट गवर्नेंस, डिजिटल नीति एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह उल्लेखनीय उपलब्धि संस्थान में उपलब्ध उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी संकाय के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर की इन प्रतिष्ठित संस्थाओं में विद्यार्थियों का चयन केआईपीएम की शैक्षणिक गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता एवं अनुसंधान संस्कृति का प्रमाण है। संस्थान के चेयरमैन ई. आर. डी. सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि केआईपीएम सदैव विद्यार्थियों को तकनीकी उत्कृष्टता, अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह, के.आई.पी.एम. इनोवेटर्स फ़ाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शिवांश विक्रम, निदेशक (कार्मिक) डॉ.एस.पी.सिंह, निदेशक डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज़ खान, डीन एकैडमिक्स डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तवा, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रभारी श्री नितेश कुमार जायसवाल, समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य उपस्थित रहे । केआईपीएम परिवार की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।