Bansgaon Sandesh
Login
Ayush Tiwari
Etahलगभग ३ घंटे पहले

एटा में सड़क हादसा, खड़े कंटेनर में घुसी मैक्स पिकअप, सात लोग घायल

एटा में सड़क हादसा, खड़े कंटेनर में घुसी मैक्स पिकअप, सात लोग घायल

एटा। जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। गांव मधुपुरा के पास एक मैक्स पिकअप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मैक्स पिकअप में सवार लोग फर्रुखाबाद में जागरण कार्यक्रम करने के बाद कासगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे गांव मधुपुरा के पास चालक को नींद का झोंका आ गया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 1033 एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस से उतारने में मदद की। इसके बाद सभी को उपचार के लिए पहुंचाया गया। घायल अभिषेक के मुताबिक, सभी लोग जागरण कार्यक्रम के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को नींद आने के कारण वाहन कंटेनर से टकरा गया। घायलों में इंद्रजीत पुत्र काली (25 वर्ष), निवासी माहरेरा, अभिषेक पुत्र कमलेश (30 वर्ष), संजय पुत्र जितेंद्र (28 वर्ष), क्रिश पुत्र विपिन (30 वर्ष), शिवा और रवि समेत कुल सात लोग शामिल बताए गए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज एटा में उपचार जारी है।

0 likes
0 comments0 shares