Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग १४ घंटे पहले

आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में प्राविधानों का करें अनुपालन।

आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में प्राविधानों का करें अनुपालन। स्पॉट मेमो सहित आवेदकों से वार्ता जरूरी। संतुष्ट/असंतुष्ट आख्या को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से किया जाए अपलोड। आईजीआरएस को लेकर जनपद की रैंकिंग न हो प्रभावित, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई-डीएम। देवरिया, 13 नवंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस के निस्तारित फीडबैक की गहन समीक्षा के दौरान वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा है कि आईजीआरएस के प्रकरणों का तत्परता एवं वास्तविक रूप से निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही आईजीआरएस में जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान रखें, अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि प्रकरण के निस्तारण में मौके का स्पॉट मेमो लगाना अति आवश्यक है तथा आवेदकों से इस दौरान अनिवार्य रूप से संपर्क किया जाए। आवेदक से वार्ता कर उसके संतुष्ट/असंतुष्ट होने की स्थिति को भी आख्या में दर्शाते हुए उसे पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। उन्होंने निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप प्राप्त शत-प्रतिशत आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

0 likes
0 comments0 shares