Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

डिप्टी CM बृजेश पाठक बोले- 'सपा तुष्टिकरण की पार्टी है', शिवसेना को

डिप्टी CM बृजेश पाठक बोले- 'सपा तुष्टिकरण की पार्टी है', शिवसेना को

डिप्टी CM बृजेश पाठक बोले- 'सपा तुष्टिकरण की पार्टी है', शिवसेना को बताया पुत्रमोह में भटकी पार्टी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक देवरिया में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे थे। ब्रजेश पाठक ने उद्घाटन के दौरान अस्पताल प्रबंधन को एक सलाह दी। बोले-गरीब अस्पताल आए तो भैया भगवान मानकर उनकी सेवा करना। भगवान मानकर सेवा करना, आपका बहीखाता भगवान के यहां जरूर जमा होगा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया और प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर स्थित योग कक्ष का लोकार्पण किया। इसके बाद प्रेस से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा मुसलमानों के लिए काम करती है।शिवसेना को पुत्रमोह में भटकी हुई पार्टी बताया। कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। बृजेश पाठक ने कहा कि 2017 के पहले गांवों के लोग बिजली के लिए तरसते थे। तीन से चार घंटे बिजली मिलनी मुश्किल थी। खाद, बीज के लिए लोग परेशान थे और लाठियां खानी पड़ती थीं। जनता ने जब भाजपा की सरकार बनाई तो सड़क, पानी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य हुआ। नौजवानों को रोजगार मिला और बेरोजगारी दूर हुई।

0 likes
0 comments0 shares