शिक्षक दंपती के दोहरे हत्याकांड का 7 दिन में खुलासा, पट्टीदार समेत

शिक्षक दंपती के दोहरे हत्याकांड का 7 दिन में खुलासा, पट्टीदार समेत दो गिरफ्तार ------------ *सुल्तानपुर* कादीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडीड़िया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में शिक्षक दंपती की नृशंस हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल फावड़ा-कुल्हाड़ी, लूट की नगदी 34,960 रुपये व खून लगे कपड़े बरामद किए हैं। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना कादीपुर पुलिस ने बुढ़ाना पुल बड़ी नहर पुलिया से 50 मीटर पूर्व से दो वांछितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त राकेश कुमार यादव पुत्र लहरी यादव (36) व आशीष यादव उर्फ डब्बू पुत्र हरिनाथ यादव (26), दोनों निवासी कुम्ही डड़िया थाना कादीपुर हैं। *28/29 सितंबर की रात हुई थी वारदात* संस्थान में सहायक अध्यापक मुकेश कुमार सिंह (53) व पत्नी विनीता सिंह (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर बीते 29 सितंबर को मु0अ0सं0 345/2026 धारा 103(1)/305ए/317(2)/238/3(5) BNS बनाम अज्ञात दर्ज हुआ था। गंभीरता को देखते हुए SP ने SOG/सर्विलांस समेत पांच टीमें व फील्ड यूनिट लगाई थी। *पूछताछ में कबूला जुर्म* अभियुक्त राकेश उसी संस्थान में बस चलाता व कंप्यूटर पढ़ाता था। उसे कार्यालय की अलमारी, लॉकर की चाभी व सीसीटीवी की लोकेशन पता थी। माली हालत खराब होने पर पटीदार आशीष के साथ चोरी की योजना बनाई। 28 सितंबर रात चाभी से लॉकर खोलकर चोरी करते समय मृतका विनीता ने पकड़ लिया। पहचान उजागर होने के डर से राकेश ने पास रखे फावड़े से विनीता पर कई प्रहार कर दिए। घटना देखकर जान बचाकर भाग रहे मुकेश का पीछा कर दोनों ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। लॉकर से 34,960 रुपये, मोबाइल व आधार कार्ड लूटकर भाग गए। राकेश ने रात में मृतका के मोबाइल से कई ट्रांजेक्शन किए, फिर कुएं में फेंक दिया। *बरामदगी:* 1- रक्तरंजित फावड़ा-कुल्हाड़ी, 2- राकेश से 18,220 रुपये व विनीता का आधार कार्ड, 3- आशीष से 16,740 रुपये, 4- राकेश का बरमूडा, सफेद-काले छींटदार लाल टी-शर्ट, 5- आशीष का नीला जींस व सफेद-काली लाइन वाली टी-शर्ट। कुल 34,960 रुपये। *अपराधिक इतिहास:* राकेश पर 393/2021, 685/2012, 345/2026 व आशीष पर 324/2021, 345/2026 दर्ज है। SP ने SIT गठित कर ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चार्जशीट व कड़ी पैरवी के निर्देश दिए हैं। *गिरफ्तार करने वाली टीम:* प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र विक्रम सिंह, व0उ0नि0 तरुण कुमार पटेल, उ0नि0 अरुण दुबे, हे0का0 विजय बाबू सोनी व अन्य।