Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

बड़ी खबर - आठ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, केंद्र ने

बड़ी खबर - आठ हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, केंद्र ने जारी की नियुक्ति की सूची *नई दिल्ली, 05 सितंबर।* केंद्र सरकार ने आठ राज्यों के हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों (Chief Justice) की नियुक्ति कर दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून मंत्रालय ने आज देर शाम अधिसूचना जारी की है। जारी सूची के अनुसार - *1. जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव -* दिल्ली हाईकोर्ट के जज, अब पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। *2. जस्टिस रवींद्र वी. घुगे -* बॉम्बे हाईकोर्ट के जज, अब कोलकाता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। *3. जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल -* छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज, अब राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। *4. जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी -* इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज, अब बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। *5. जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा -* पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज, अब उसी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। *6. जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा -* उड़ीसा हाईकोर्ट के जज, अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। *7. जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगी -* गुजरात हाईकोर्ट के जज, अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। *8. डॉ. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी -* राजस्थान हाईकोर्ट के जज, अब जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।

0 likes
0 comments0 shares