Deoria३३ मिनट पहले
जर्जर पुल बना हादसों का कारण, ग्रामीणों ने PWD से की तत्काल मरम्मत की मांग

जर्जर पुल बना हादसों का कारण, ग्रामीणों ने PWD से की तत्काल मरम्मत की मांग बांसगांव संदेश रुद्रपुर देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित बथुआ नाले पर बने कंक्रीट पुल की हालत बेहद जर्जर हो गई है। पुल के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बनने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की बदहाल स्थिति की जानकारी कई बार लोक निर्माण विभाग (PWD) को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से पुल का तत्काल निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।
1 likes
0 comments0 shares