Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur१ मिनट पहले

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 100 की

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 100 की

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 100 की रफ्तार में ट्रक में घुसी अर्टिगा सुल्तानपुर/अयोध्या। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सभी खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार के गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है।

0 likes
0 comments0 shares