Bansgaon Sandesh
Login

बल्दीराय में प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन 1 अक्टूबर को, चुनावी

बल्दीराय में प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन 1 अक्टूबर को, चुनावी सरगर्मी तेज *_जय शिक्षक-संघे शक्ति युगे-युगे के नारों से गूंजेगा बल्दीराय, शिक्षक संघ ने जारी किया पोस्टर_* *सुल्तानपुर।* उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर की शाखा बल्दीराय के त्रैवार्षिक निर्वाचन/अधिवेशन-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। संगठन ने *जय शिक्षक - संघे शक्ति युगे युगे, जय संगठन* के नारे के साथ चुनावी पोस्टर जारी किया है। जारी पोस्टर के अनुसार यह अधिवेशन *दिनांक 01/10/2026 को ब्लाक संसाधन केंद्र बल्दीराय* में आयोजित होगा। इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु *हीरा लाल यादव*, मंत्री पद हेतु *आदित्य शुक्ला* और महिला उपाध्यक्ष पद हेतु *रीचू* प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। पोस्टर पर जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय और प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी जी का चित्र भी अंकित है। निवेदक समस्त कार्यकारिणी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ बल्दीराय इकाई एवं समस्त शिक्षकगण बल्दीराय से अपील की है कि आपका एक मत, शिक्षक हित में हमारी निरंतर सेवा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

0 likes
0 comments0 shares