Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

बारिश ने उजाड़ा आशियाना,छत गिरने से बेघर हुआ परिवार,प्रशासन से लगाई मदद

बारिश ने उजाड़ा आशियाना,छत गिरने से बेघर हुआ परिवार,प्रशासन से लगाई मदद की गुहार सुलतानपुर। लगातार हो रही बारिश ने दूबेपुर विकास खंड के लौहर दक्षिण गांव में एक गरीब परिवार का आशियाना छीन लिया। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के दौरान अबरार हुसैन के कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका घर पूरी तरह रहने लायक नहीं बचा।पीड़ित अबरार हुसैन पुत्र स्वर्गीय हकीकत उल्लाह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह दोबारा मकान बनवाने में सक्षम नहीं हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिली तो पीड़ित परिवार बरसात के बीच खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होगा।

0 likes
0 comments0 shares