Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra३१ मिनट पहले

*थाना जुगैल पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, चेकिंग अभियान के दौरान 50 लीटर

*थाना जुगैल पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, चेकिंग अभियान के दौरान 50 लीटर

*थाना जुगैल पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, चेकिंग अभियान के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही की गई* “ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध, अपराधियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन/निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जुगैल मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध कच्ची देशी शराब का निर्माण एवं बिक्री करने वाले 03 अभियुक्तों को कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 01. मुराली कन्नौजिया पुत्र लल्लू कन्नौजिया निवासी ग्राम टापू थाना जुगैल जनपद सोनभद्र (कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद) 02. महादेव खरवार पुत्र स्व० मनोरथ निवासी ग्राम टापू टोला गोसारी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र (कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद) 03. रविशंकर खरवार पुत्र महादेव खरवार निवासी ग्राम टापू टोला गोसारी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र (कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद) *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 01. प्र0नि0 शिव प्रताप वर्मा, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र। 02. उ0नि0 मिठ्ठू प्रसाद, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र। 03. उ0नि0 विपिन बिहारी राय, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र। 04. हे0का0 अनीश कुमार यादव, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र। 05. का0 पवन यादव, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र। 06. का0 मुकेश कुमार, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र। 07. म0का0 अनीता कुमारी, थाना जुगैल जनपद सोनभद्र।

0 likes
0 comments1 shares