D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन चौरी चौरा की बैठक सम्पन्न

चौरी चौरा।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तहसील इकाई चौरी चौरा की एक आवश्यक बैठक तहसील अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को आरएफडी कंपलेक्स भोपा बाजार में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जयप्रकाश गोविंद राव रहे। बैठक में संगठन के मजबूती और अग्रिम कार्यक्रम के बारे में एवं सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री राव ने कहा कि चौरी चौरा एक ऐतिहासिक क्रांतिकारी धरती है। आज के परिवेश में यहां पर पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए ग्रापए का प्रदेश स्तरीय ऐतिहासिक कार्यक्रम कराया जाएगा। इस अवसर पऱ भुवनेश्वर दुबे, बृजेश पाठक, हेमंत तिवारी, रामानंद पांडेय, संदीप कुमार, मनीष सिंह, राजन जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
0 likes
0 comments0 shares