Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

रिश्वत न मिलने पर लेखपाल और कानूनगो ने किया खेल? आपदा पीड़ित

रिश्वत न मिलने पर लेखपाल और कानूनगो ने किया खेल? आपदा पीड़ित मजदूर की गलत रिपोर्ट लगाकर सरकारी सहायता से किया वंचित सुलतानपुर। प्रकृति की मार से बेघर हुए एक गरीब मजदूर को अब सरकारी तंत्र के भ्रष्टाचार की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। विकास खंड दुबेपुर के ग्राम सभा लौहर पश्चिम के निवासी पीड़ित मजदूर रवि प्रकाश पुत्र शिव मोहन विश्वकर्मा का मिट्टी का कच्चा घर पिछले महीने हुई भारी बारिश के कारण पूरी तरह जमींदोज हो गया था। इस आपदा के बाद पीड़ित परिवार के पास सिर छुपाने के लिए कोई छत नहीं बची है। समाचार पत्र में खबर छपने के बाद जागा था विभाग मजदूर की इस बदहाली की खबर प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। खबर छपने और मामले की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के लेखपाल आशीष और कानूनगो योगेंद्र मौके पर जांच करने पहुंचे थे। लेकिन पीड़ित का आरोप है कि वहां पहुंचकर लेखपाल और कानूनगो ने आपदा राहत राशि की फाइल आगे बढ़ाने और अनुकूल रिपोर्ट लगाने के नाम पर "खर्चा-पानी" (रिश्वत) की मांग शुरू कर दी।

0 likes
0 comments0 shares