Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग १० घंटे पहले

राष्ट्रीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में यूपी टीम के मैनेजर बने

राष्ट्रीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में यूपी टीम के मैनेजर बने

राष्ट्रीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में यूपी टीम के मैनेजर बने उदय शर्मा 25 से 29 नवंबर तक मध्य प्रदेश के सागर में आयोजित होगी अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता, जिले के शिक्षकों ने दी बधाई बहरियाबाद (गाजीपुर)। जनपद के शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात है कि हायर सेकेंडरी स्कूल बालापुर में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षक उदय शर्मा को 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश बालक टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।जिला क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर स्थित सिटी स्टेडियम में 25 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-14 छात्र-छात्रा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालक टीम की जिम्मेदारी जनपद गाजीपुर के शारीरिक शिक्षा शिक्षक उदय शर्मा को सौंपी गई है।उदय शर्मा की इस नियुक्ति को जनपद के लिए सम्मान और गौरव की उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी जिम्मेदारी होगी कि प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं प्रबंधन बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें।इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव, मुरलीधर राय, अंजनी सिंह, डॉ. रुद्रपाल यादव, सूर्यप्रकाश राय, तरुण, मनोज, सुनील, अखंड राय, हिमांशु सिंह, इन्द्रजीत, लालबहादुर, रामपलट, संजीव यादव, रामाशीष यादव, गौरव सिंह, इब्राहिम खान, उदय शर्मा, सतीश सिंह, सिनोध कुमार, देवकुमार, अखिलेश यादव, रीना पाण्डेय, संजय सहित जनपद के तमाम शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares