Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार के सहारा बने जितेंद्र सिंह, आर्थिक मदद कर जताई संवेदना

तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार के सहारा बने जितेंद्र सिंह, आर्थिक मदद कर जताई संवेदना

बांसगांव, बांसगांव संदेश। बांसगांव क्षेत्र के चर्चित तिहरे हत्याकांड से प्रभावित परिवार को सहयोग देने के लिए सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों का समर्थन लगातार मिल रहा है। इसी कड़ी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बांसगांव व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता प्रदान की। बांसगांव व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे जितेंद्र कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों को ₹5000 की आर्थिक सहायता सौंपी। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की जरूरत पड़ती है तो वह हरसंभव सहयोग करेंगे। इस दौरान बांसगांव व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अनुप शाही, नमन शाही समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए समाज के अन्य लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की। रिपोर्ट: नितीश कुमार एडवोकेट

0 likes
0 comments0 shares