Sultanpur४२ मिनट पहले
दरोगा की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत सुलतानपुर।
दरोगा की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत सुलतानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के दोमुंहा-पखरौली मार्ग पर शनिवार रात करीब 8:30 बजे परऊपुर गांव के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मलिकपुर गांव निवासी श्यामानंद (22) पुत्र इंद्र कुमार शहर से घर लौट रहा था। तभी कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में शामिल कार देहात कोतवाली में तैनात दरोगा अभिषेक सिंह की बताई जा रही है। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि दरोगा के वाहन से हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 likes
0 comments0 shares