Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

नाली विवाद में खूनी खेल: अधिवक्ता के भाई की हत्या, पिता समेत कई घायल

नाली विवाद में खूनी खेल: अधिवक्ता के भाई की हत्या, पिता समेत कई घायल

बांसगांव गोरखपुर। बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मामूली नाली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कहासुनी के बाद शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया और अग्निवेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पत्रकार अग्निवेश सिंह दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता एवं बांसगांव संदेश अखबार के संपादक नितीश सिंह के भाई थे। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव, दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान राड, ईंट-लाठी से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने से अग्निवेश सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले में उनके पिता सुनील कुमार सिंह भी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं अधिवक्ता नितीश सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने सचिन सिंह, पूनम सिंह, संजय सिंह, हिमांशु सिंह और प्रिंस सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

0 likes
0 comments0 shares