डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में ग्रेजुएशन सेरेमनी व PTM का भव्य आयोजन,

डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में ग्रेजुएशन सेरेमनी व PTM का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों का हुआ सम्मान गाजीपुर (जखनिया): डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर रुबीना खान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. सुनील मिश्रा, अमित कुमार (HDFC बैंक मैनेजर, जखनिया), रामाधार गुप्ता (प्रधान, पदुमपुर), अशोक गुप्ता (प्रधान, जखनिया), राजू यादव (विधानसभा अध्यक्ष, जखनिया), रंगीला यादव (एडवोकेट), शमीम अंसारी सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। सभी अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।विद्यार्थियों का हुआ सम्मान,कार्यक्रम के दौरान PG से लेकर कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। “Celebrating Achievements & New Beginnings” थीम पर आयोजित इस समारोह में छात्रों का उत्साह देखने योग्य रहा।विद्यालय ने विभिन्न कक्षाओं के टॉप परफॉर्मर्स को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें प्रमुख रूप से रागिनी कश्यप, आरोही, आयुषी कश्यप, शीर्ष यादव, अधिक भारती, सिद्धि पांडे, मुहम्मद गनी, हर्ष कुमार प्रतीक, सूयांश गुप्ता, प्रज्ञा यादव, प्रांजल यादव, दिव्यांशु यादव, सृष्टि कन्नौजिया और रोशनी यादव शामिल रहे।PTM में हुई महत्वपूर्ण चर्चा, अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर सहयोग की अपील की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी गरिमामय बन गया।