S
Gorakhpur२१ मिनट पहले
खेत में हुआ पत्थर नसब को उखाड़ कर फेंकने का आरोप गगहा

खेत में हुआ पत्थर नसब को उखाड़ कर फेंकने का आरोप गगहा गोरखपुर बांसगांव।गगहा थाना क्षेत्र के गुरम्ही निवासी व्यक्ति ने अपने खेत में लगा पत्थर को दो व्यक्तियों पर उखाड़ने का आरोप लगाते हुए गगहा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गगहा थाना क्षेत्र के सौहगौरा चौकी अंतर्गत गुरम्ही गांव निवासी रणधीर कुमार पुत्र रामजीत ने मंगलवार को गगहा पुलिस को शिकायतीपत्र देते हुए बताया कि मेरे खेत में राजस्व विभाग द्वारा 19 मई 2026को सीमांकन कर सरकारी पत्थर गाडा़ गया था।राजस्व विभाग द्वारा पत्थर नसब के बाद दो लोगों ने तीन पत्थर उखाड़े का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।इस सन्दर्भ में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि शिकायतीपत्र मिला है मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
0 likes
0 comments1 shares