Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

डीएम साहब बिना बोर्ड और बिना नाम की तहसील का करेंगे मुआयना

डीएम साहब बिना बोर्ड और बिना नाम की तहसील का करेंगे मुआयना

डीएम साहब बिना बोर्ड और बिना नाम की तहसील का करेंगे मुआयना शनिवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसील दिवस का आयोजन प्रस्तावित है। इस दौरान डीएम साहब द्वारा तहसील परिसर का मुआयना भी किया जाएगा। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस तहसील का निरीक्षण होना है, वही तहसील पिछले लंबे समय से अपनी पहचान खोती नजर आ रही है। तहसील के मुख्य गेट पर लगा “बांसगांव तहसील” का बोर्ड करीब एक वर्ष से गिरा पड़ा है, जिसे अब तक तहसील प्रशासन द्वारा दोबारा नहीं लगाया जा सका है। इसके अलावा तहसील भवन के ऊपरी हिस्से पर लिखा तहसील का नाम भी रंग-रोगन के अभाव में लगभग मिट चुका है। ऐसे में बाहर से आने वाले फरियादियों और आम लोगों को यह तक समझ नहीं आ पाता कि यह तहसील भवन है। इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुशील कुमार पट्टू ने कहा कि यह कौन सा सुशासन है, जो केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब तहसील की बुनियादी व्यवस्थाएं ही बदहाल हैं, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे संभव होगा। उन्होंने आगे बताया कि तहसील की लचर व्यवस्था, अव्यवस्थाओं और लगातार हो रही अनदेखी को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर लिखित रूप से शिकायत दी जाएगी, ताकि तहसील की कार्यप्रणाली और स्वरूप में वास्तविक सुधार हो सके।

0 likes
0 comments0 shares