Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पी एन सेंट्रल एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पी एन सेंट्रल एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ विद्यालय परिसर घघसरा गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर पी एन सेंट्रल एकेडमी, डोहरिया कला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया।बच्चे कान्हा के रूप में मुकुट, बांसुरी और आकर्षक पोशाक में नजर आए, वहीं राधा के रूप में सजी बच्चियों ने कार्यक्रम की सुंदरता बढ़ा दी। विद्यालय परिसर को जन्माष्टमी की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण के स्वरूप तथा भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।संस्कारों और संस्कृति से बच्चों को जोड़ना जरूरी : कृष्ण मुरारी तिवारी विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा, “शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से परिचित कराना भी हमारी जिम्मेदारी है। श्रीकृष्ण का जीवन बच्चों को प्रेम, कर्म, कर्तव्य, सत्य और मानवता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का भी विकास होता है।”बच्चों की प्रतिभा को मंच देना विद्यालय की प्राथमिकता : दिव्या राय प्रधानाचार्या दिव्या राय ने कहा, “जन्माष्टमी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर माध्यम हैं। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय का प्रयास है कि पढ़ाई के साथ बच्चों में संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित हो।”कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर विनय मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक यादव, विशाल सिंह, खुशी सिंह, राहुल वर्मा, निहारिका त्रिपाठी, ममता पांडे, निधि पांडे, आफरीन शेख, जगदंबा सिंह, धर्मेंद्र कुमार पांडे, खुशी गौड़, रितु चौरसिया, रजनी साहनी, रजनी धर दुबे, आराधना सिंह, मधु उपाध्याय, संजना सिंह, जितेंद्र सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

0 likes
0 comments0 shares