Bansgaon Sandesh
Login

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज इंदूपुर, देवरिया में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज इंदूपुर, देवरिया में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज इंदूपुर, देवरिया में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न देवरिया । राजकीय कन्या इंटर कॉलेज इंदूपुर, देवरिया के प्रांगण में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार साबिर अनवर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह, वरिष्ठ शिक्षक प्रशिक्षक विज्ञान सिंह, पूर्व प्रधानाचार्या माया सिंह, रीना सिंह, दीपिका, श्रीमती शीला देवी सहित विनोद मिश्रा एवं संतोष सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के माल्यार्पण से किया गया । इसके पश्चात प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से शुरुआत हुई। छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य एवं होली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाज की ज्वलंत समस्याओं जैसे नशा मुक्ति, दहेज प्रथा तथा सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से युवाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर आधारित गीत, नृत्य और नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। इसके साथ ही कैरियर गाइडेंस विषय पर भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय की पुरातन छात्राओं ने भी सहभागिता करते हुए कविता पाठ के माध्यम से समां बांध दिया। वर्ष भर विभिन्न शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय की शिक्षिकाओं डॉ. कंचन दुबे, गीतिका सिंह, अर्चना कुमारी, रंजना, प्रतिभा एवं वंदना जायसवाल का विशेष योगदान रहा। समारोह उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

800 likes
0 comments0 shares