Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर भाजपा नेता नौशाद अली के प्रयास से लगा 250 केवीए का
सुल्तानपुर भाजपा नेता नौशाद अली के प्रयास से लगा 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर,दो दिन बाद गांव में बहाल हुई बिजली।बल्दीराय तहसील क्षेत्र की हेमनापुर ग्राम पंचायत के इब्राहिमपुर गांव में ट्रांसफार्मर जलने से पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी।भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।भाजपा नेता एवं हेमनापुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के संभावित उम्मीदवार नौशाद अली ने विद्युत विभाग के एसडीओ एमपी सिंह से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0 likes
0 comments0 shares