Bansgaon Sandesh
Login

शादी के दिन सड़क हादसे में दुल्हन की दर्दनाक मौत

शादी के दिन सड़क हादसे में दुल्हन की दर्दनाक मौत

शादी के दिन सड़क हादसे में दुल्हन दर्दनाक मौत खुशियों को सड़क हादसे ने बदला मातम में मेकअप कराने जा रही युवती को ट्रेलर ने कुचला मौत बरियारपुर । बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरकोठी गांव में मंगलवार को करीब दोपहर समय खुशियां मातम में बदल गईं, शादी के दिन ही दुल्हन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । गांव के निवासी मिनिस्टर प्रसाद की 25 वर्षीय पुत्री रचना पासवान की शादी आज थी । वह शादी की तैयारियों के बीच देवरिया आवश्यक खरीदारी कराने जा रही थी । बताया जाता है कि बरियारपुर चौराहा पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया । रचना की मौत की खबर मिलते ही घर में चल रही शादी की तैयारियां थम गईं । जहां कुछ देर पहले शहनाई और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के दो छोटे भाई सचिन 20 वर्ष और गौरव 17 वर्ष तथा मां रम्भा देवी गहरे सदमे में हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। शादी के लिए घर पर लगाए गए टेंट और सजावट के सामान हटाए जाने लगे, जबकि बारात कुशीनगर जिले के राजापाकड़ से आनी थी। बारातियों और गांव वालों के लिए पकवान लगभग तैयार हो गए थे। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

1 likes
0 comments0 shares