पानी निकासी के लिए खोदी गई नाली का निर्माण पड़ा अधुरा-कार्यदाई

पानी निकासी के लिए खोदी गई नाली का निर्माण पड़ा अधुरा कार्यदाई संस्था के ढीले रवैए के कारण, दुकानों के सटे खोदी गई नाली में भरा बरसात का पानी, भरभराकर गिर रही है मिट्टी, दुकानदार परेशान राजकुमार गोंड गोरखपुर भटहट इन दिनों विकास के पग पर चलते हुए गोरखपुर के भटहट में सड़क चौड़ीकरण का काम काबिले-ए-तारीफ है। बताते चलें कि भटहट बैलों मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिसको लेकर भटहट कस्बे में दुकानों के सामने पानी निकासी के लिए नाली खोदी गई है। जहां काफी दिनों से नाली निर्माण का काम अधूरा है। इन दिनों अधूरे पड़े नाली में बरसात का पानी भर रहा है। जिसके कारण खोदी गई नाली के अगल बगल की मिट्टी भीगकर गिर रही है। दुकानदारों के दुकानों के सामने नाली खोदकर छोड़ दी गई है। नाली निर्माण को लेकर कार्यदाई संस्था के ढीले रवैए से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। दुकानदार किसी तरह बांस बल्ली व सीढ़ी के सहारे अपनी दुकान के अन्दर जाने पर मजबूर हैं। बीच बीच में तेज हवाओं के साथ अचानक होने वाली बरसात में दुकानदार किसी तरह तिरपाल बांध कर काम कर रहे हैं। बताते चलें कि आने वाली बरसात के पहले अगर नाली निर्माण के काम में तेजी नहीं लाई गई तो दुकानदारों की परेशानी और भी बढ़ सकती हैं। इस संबंध में निमार्ण कार्य से जुड़े जेई साहेब से फ़ोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फ़ोन नहीं उठा जिस कारण उनसे बात नहीं पाईं।