*मानवता की मिसाल: सोनी शुक्ला ने रक्तदान कर बचाई जान, संस्था ने

*मानवता की मिसाल: सोनी शुक्ला ने रक्तदान कर बचाई जान, संस्था ने जताया आभार* गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के विधिक सलाहकार समिति के सदस्य दयाराम सोनकर एडवोकेट के परिवार में बीती रात अचानक स्वास्थ्य संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब उनकी बहू की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी। इस आपात स्थिति में संस्था के अनुरोध पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पुरानी सदस्य श्रीमती सोनी शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए आज फातिमा अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया। उनके इस सराहनीय कार्य से मरीज को समय पर उपचार मिल सका। संस्था ने सोनी शुक्ला के इस निःस्वार्थ योगदान के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही, उन्हें संस्था कार्यालय में सम्मानित किया गया और आगामी हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्मान सर्टिफिकेट प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, अरुण कुमार सिंह, अरकान आलम, उमेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, विनोद कुमार मिश्रा, अजीत सिंह, प्रवीण मद्धेशिया, वरिष्ठ पत्रकार कुंदन उपाध्याय तथा संतोष तिवारी आदि ने श्रीमती सोनी शुक्ला को बधाई दी और उनके इस सेवा कार्य की सराहना की। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।