सेवा में, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय -बहराइच *विषय :प्राध्यामिक विद्यालय जाने वाले रास्ता
सेवा में, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय -बहराइच *विषय :प्राध्यामिक विद्यालय जाने वाले रास्ता को खुलवाने हेतु* महोदय सविनय निवेदन है क़ी प्राथी गण ग्रामपंचायत गजाधरपुर के मजरा बसंता निवासी है जिनके बच्चे गांव के विद्यालय के रास्ता बंद होने के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे है महोदय बरसात से पहले तक बच्चे वेकल्पिक रास्ते से स्कूल जाते थे लेकिन निजी भूमि होने के कारण बरसात के बाद भूमि स्वामी ने अपनी जमीन पर बच्चों के आने जाने पर प्रतिबंध्य लगा दिया है जिससे बसंता वा बसंतापुरवा गांव के बच्चे अब स्कूल तक नहीं पहुंच सकते है जबकि एक रास्ता और है लेकिन वो भी बंद पड़ा है इस लिए विन्रम निवेदन है क़ी रास्ता खुलवाया जाय जिससे हमारे गांव के बच्चे स्कूल तक पहुंच सके अति महान कृपा होगी। प्राथीगण समस्त ग्रामवासी ग्राम -बसंता -गजाधरपुर ब्लाक -फखरपुर जिला - बहराइच पिन कोड -271902