*सुखबड़ेरी व बीही निदूरा में विकसित भारत जी-राम-जी योजना का प्रचार-प्रसार* *शिवकुमार
*सुखबड़ेरी व बीही निदूरा में विकसित भारत जी-राम-जी योजना का प्रचार-प्रसार* *शिवकुमार सिंह श्रमिकों और महिलाओं को किया सम्मानित* सुल्तानपुर।विकास खंड बल्दीराय की ग्राम पंचायत सुखबड़री एवं बीही निदूरा में गुरुवार को भारत सरकार की विकसित भारत जी-राम-जी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को योजना की जानकारी देने के साथ मनरेगा श्रमिकों और ग्राम पंचायत में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्तर से नामित परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने की। इस दौरान ग्राम पंचायत में कार्यरत पांच महिलाओं को साड़ी एवं पुष्प भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं मनरेगा के 11 श्रमिकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया।ग्राम प्रधान चंद्रभान यादव ने ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह तथा खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी का माल्यार्पण एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया।परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की नई व्यवस्था के तहत मनरेगा श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये मजदूरी तथा वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इससे ग्रामीणों को रोजगार के लिए पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।इस अवसर पर प्रधान श्रीपाल पासी, मनरेगा एपीओ स्मिता सिंह, सचिव ऋषभ मिश्रा, विजय सिंह, तकनीकी सहायक चंद्रनाथ पांडे, संतोष श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान राजकरण शुक्ल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार यादव ने किया।