स्कूल चलो अभियान प्राथमिक विद्यालय बिलारी में निकाली गई रैली

चौरी चौरा गोरखपुर।स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत सोमवार को सरदार नगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिलारी के शिक्षिकाओ व शिक्षक और बच्चो द्वारा रैली निकालकर बच्चों का नामांकन कराने के अभिभावकों को जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापिका शिखा त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।रैली में शिक्षकों और बच्चों द्वारा घर -घर जाकर अभिभावकों को पम्पलेट देते हुए पढाई के महत्व को समझाया गया। इस दौरान शिक्षिकाओ द्वारा अभिभावकों से अपने पाल्यो का नामांकन कराने की अपील की गई। रैली में बच्चे दफ्ती पर लिखे स्लोगन बच्चें सर्व शिक्षा का है कहना...पढ़ने जाए सब भाई बहना,मम्मी पापा हमे पढ़ाओ...स्कूल में चल कर नाम लिखाओ,शिक्षा ऐसी सीढ़ी है...जिससे चलती पीढ़ी है आदि बोलते हुए चल रहे थे।रैली को पूरे गाँव में घुमाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिकाओ व अध्यापक और आंगनबाड़ी उपस्थित रही।