Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बहलाकर लडकी भगाने का आरोप , एसएसपी के आदेश पर सगे पट्टीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बहलाकर लडकी भगाने का आरोप , एसएसपी के आदेश पर सगे पट्टीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बडहलगंज।बड़हलगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हुई है। बड़हलगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत में बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव के ही एक सगे पट्टीदार युवक ने 20 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे उस वक्त बहला-फुसलाकर भगा लिया, जब वह दुकान से सामान लेने गई थी। पीड़ित परिवार ने पहले स्थानीय बड़हलगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने यह मामला गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया। शिकायत में नाबालिग के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज को तीन दिन के भीतर प्रकरण का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि नाबालिग की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है और उसे जल्द ही सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

1 likes
0 comments0 shares