Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur२६ मिनट पहले

करही में विधायक ई. सरवन निषाद की चौपाल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

करही में विधायक ई. सरवन निषाद की चौपाल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करही में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विधायक ई. सरवन निषाद ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं और जरूरतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान उनके बीच पहुंचकर समयबद्ध तरीके से कराया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। और कहा कि बीजेपी सरकार में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा है उसको साकार किया जा रहा है। आज विकास की योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है।चौपाल में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र यादव, ग्राम प्रधान दिनेश यादव, तहसीलदार संजय सिंह, बीडीओ, एडीओ पंचायत, जिला मंत्री सुग्रीव तिवारी, मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, निमधारी पासवान, प्रधान प्रतिनिधि मोनू पासवान सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares