Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur१७ मिनट पहले

रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, पांच लाख तक मुफ्त इलाज की

रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, पांच लाख तक मुफ्त इलाज की

रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा। मदरिया ------------------ विधायक राजेश त्रिपाठी ने रसोइयों को किया सम्मानित, कहा—सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध... गोला तहसील सभागार में रविवार को शिक्षा विभाग की ओर से पीएम पोषण योजना के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी रहे। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसे सभागार में मौजूद लोगों ने देखा और सुना। इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी ने रसोइयों को सम्मानित करते हुए कहा कि रसोइया केवल भोजन बनाने का कार्य नहीं करतीं, बल्कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार उनके योगदान को सम्मान के साथ स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में रसोइयों की समस्याओं और उनके कल्याण पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार रसोइयों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक हितों को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। विधायक ने कहा कि रसोइयों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलना सरकार की संवेदनशील सोच का प्रमाण है। अब बीमारी की स्थिति में इलाज के खर्च को लेकर रसोइयों और उनके परिवारों को आर्थिक चिंता से काफी राहत मिलेगी। साथ ही दो लाख रुपये तक का बीमा कवर, मानदेय में वृद्धि तथा साड़ी के लिए दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर एक हजार रुपये करना सरकार की ओर से उनके सम्मान और सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रही है। गरीब, श्रमिक, महिला और वंचित वर्गों को सुरक्षा और सम्मान के साथ मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने रसोइयों से कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाती रहें। कार्यक्रम के दौरान कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्राप्त कर रसोइयों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर एसडीएम गोला मनीष कुमार, बीईओ गोला उदयशंकर राय, बड़हलगंज मनोजीत राव व बड़हलगंज, नायब तहसीलदार जयप्रकाश, ब्लाक प्रमुख गोला कुशमावती देवी, जिला उपाध्यक्ष रत्नप्रकाश दुबे, वरिष्ठ नेता नित्यानंद मिश्र, वरिष्ठ नेता अनिल भट्ट सहित गोला मंडल के पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares