Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १५ घंटे पहले

यातायात नियमों की भी ली जानकारी: संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने सीखे आग से बचाव के तरीके,

यातायात नियमों की भी ली जानकारी: संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने सीखे आग से बचाव के तरीके,

सहजनवां, (गोरखपुर)।44 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-174) के चौथे दिन कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें आग से बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ ही सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। शिविर के प्रथम व्याख्यान सत्र में गीडा फायर स्टेशन से आए अग्निशमन एएसआई भगवान सिंह, फायरमैन शैलेंद्र यादव एवं उनकी टीम ने कैडेट्स को अग्निशमन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आग लगने की स्थिति में तत्काल 101 नंबर पर सूचना देने, आग के विभिन्न प्रकारों तथा उन्हें बुझाने के लिए अपनाई जाने वाली उचित तकनीकों की जानकारी दी। इसके साथ ही अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का लाइव डेमो प्रस्तुत कर कैडेट्स को आग बुझाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। वहीं, द्वितीय व्याख्यान सत्र में टीआई अजीत कुमार पाण्डेय एवं उनकी टीम ने कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन करके स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रखी जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने प्रशिक्षण देने पहुंचे अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

0 likes
0 comments0 shares