Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

प्रशासक बनाए जाने से खुश प्रधानों ने विधायक से मिलकर सीयम पर

प्रशासक बनाए जाने से खुश प्रधानों ने विधायक से मिलकर सीयम पर

प्रशासक बनाए जाने से खुश प्रधानों ने विधायक से मिलकर सीयम पर जताया आभार सहजनवा गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रधानों को 6 माह के लिए प्रशासक बनाए जाने से खुश पिपरौली ब्लाक के दो दर्जन से अधिक प्रधानों और लगभग एक दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा शुक्रवार को ग्रामीण विधायक विपिन सिंह से मिलकर सीयम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रधान संघ अध्यक्ष बेतउवा उर्फ चनऊ के ग्राम प्रधान उमेश निषाद ने कहा कि सीयम द्वारा प्रधानों को दिए गए इस अभूतपूर्व सम्मान के लिए पूरा प्रधान संघ आभारी है। प्रधान को ही प्रशासक नियुक्त किए जाने से गांव में चल रही विकास संबंधी योजनाएं और जनहित योजनाओं को गति मिलेगी ,साथ ही पारदर्शिता भी बनी रहेगी। आगे उमेश निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव के विकास और गांव के सरकार के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। गांव में विकास में बाधा उत्पन्न न होने पाए इसलिए प्रधानों को ही प्रशंसक बनाएं ।इसके बाद प्रधानों द्वारा भाजपा के नए महानगर अध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता को इस स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी गई ।इस दौरान अमित पांडे प्रधान भीलोरा, राजीव रंजन सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह प्रधान भगवानपुर, चंद्रशेखर सिंह, मिथिलेश निषाद प्रधान हरैया, विजय यादव ,काली प्रसाद सिंह प्रधान छपिया ,पारस निषाद प्रधान तालनवर, राजू निषाद प्रधान पेवनपुर आदि दर्जनों प्रधानों ने उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares