Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया संकट मोचन मंदिर, दीप उत्सव में उमड़ी

‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया संकट मोचन मंदिर, दीप उत्सव में उमड़ी

‘आशीर्वाद के दीये’ से जगमगाया संकट मोचन मंदिर, दीप उत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़ सहजनवां, गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सहजनवां ब्लॉक क्षेत्र के मुंडा कोड़रा स्थित संकट मोचन मंदिर, कोड़रा पोखरा, पर भाजपा नेता राजेश पाण्डेय द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम से भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के लिए समर्पित है। जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करना देश के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण की कामना का प्रतीक है। हजारों दीयों से सजा मंदिर परिसर दीप उत्सव के दौरान संकट मोचन मंदिर परिसर को हजारों दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए प्रार्थना की। कार्यक्रम में विजय कुमार त्रिपुरारी प्रधान, उमाशंकर चौरसिया प्रधान, राम अचल शुक्ला, अंकुर दुबे, राणा पाठक, विनोद पाण्डेय, राजेंद्र, वेद प्रकाश गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, राजेंद्र दुबे, धर्मवीर यादव, राम प्रकाश शुक्ला (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) सहजनवा, डॉ. ऋतु सहाय समेत प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व प्रधान, वर्तमान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares