Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१७ दिन पहले

सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, संगम पोर्टल से

सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, संगम पोर्टल से

सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, संगम पोर्टल से करें डाउनलोड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक परीक्षा संगम पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा शुरू कर दी है। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता लिखा होगा। साथ ही किस विषय की परीक्षा किस दिन होगी, परीक्षा का समय और विषय कोड भी एडमिट कार्ड में दिए होते हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले नियमित छात्रों को अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड नहीं करना होगा। स्कूल के अधिकारी परीक्षा संगम पोर्टल पर लॉग इन करके कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। इसके बाद स्कूल एडमिट कार्ड पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को देगा। बिना मुहर और हस्ताक्षर वाला एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में मान्य नहीं होगा, इसलिए छात्रों को स्कूल से मिला हुआ एडमिट कार्ड ही परीक्षा में लेकर जाना होगा।

1000 likes
0 comments1 shares