Bansgaon Sandesh
Login
Admin
Deoria३० मिनट पहले

गौर कोठी में जान की धमकी से दहशत में युवक, मोबाइल टावर पर चढ़ा; विधायक पर दूसरे पक्ष की मदद करने का आरोप

गौर कोठी में जान की धमकी से दहशत में युवक, मोबाइल टावर पर चढ़ा; विधायक पर दूसरे पक्ष की मदद करने का आरोप

https://youtu.be/ZXc3gLAbl8c ### बैरियापुर, देवरिया। बैरियापुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 25 वर्षीय विकास गोंड जान का खतरा बताते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान विकास गोंड पुत्र स्वर्गीय राजेश गोंड, निवासी गौर कोठी, थाना बैरियापुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक मामले में जमानतदार बनकर लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे भयभीत होकर विकास गोंड मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि मामले में रामपुर विधायक सुरेंद्र चौरसिया भी दूसरे पक्ष की मदद कर रहे हैं। इसको लेकर युवक में नाराजगी और भय का माहौल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बैरियापुर थाना प्रभारी दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। टावर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विधायक का आधिकारिक पक्ष भी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांसगांव संदेश

0 likes
0 comments0 shares