T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले
लखनऊ: RLD के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने CM योगी से

लखनऊ: RLD के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने CM योगी से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज *लखनऊ।* राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम आवास 5 कालिदास मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्य राज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। हालांकि, इस शिष्टाचार भेंट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हो रही इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। RLD इस समय NDA गठबंधन का हिस्सा है, ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष की सीएम योगी से सीधी मुलाकात को संगठनात्मक और चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
0 likes
0 comments0 shares