Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३४ मिनट पहले

हर बूथ एक पेड़ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

हर बूथ एक पेड़ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक के डुमरैला में हर बूथ एक पेड़ अभियान के तहत सपा जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव एडवोकेट नेतृत्व में पौधरोपण किया गया समाजवादी पार्टी के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलाए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुन्नीलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संकल्प ले कि 2027 में चौरा चौरा विधानसभा से विधायक जिताकर अखिलेश यादव की सरकार बनाना है देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार से जनता महंगाई से परेशान है उनके वादे खोखले साबित हुए प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ का रोजगार देने का वादा किसानों कि आय को दुगनी करने की बात मात्र घोषणा ही रह गया । उक्त अवसर पर सेक्टर प्रभारी जनार्दन यादव कन्हैया शर्मा विजय भारती सोनू यादव गुड्डू प्रसाद छोटू धनेश अख्तर फेकू प्रसाद रामदुलारे यादव जीउत यादव राम सेवक गोलू यासिन रामकिशुन विमलेश संदीप विजय प्रताप शैलेश मिश्रा कमलेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares