रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण के चलते 8 अक्टूबर को चार घंटे विद्युत आपूर्ति

रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण के चलते 8 अक्टूबर को चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित गोरखपुर/सिकरीगंज। रामजानकी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण एवं पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र धूरियापार एवं विधनापार से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग सिकरीगंज की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पोल शिफ्टिंग किए जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। यह जानकारी एसडीओ आशीष कुमार मिश्रा एवं अवर अभियंता मनोज कुमार सान्याल द्वारा दी गई है। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत से संबंधित अपने आवश्यक एवं महत्वपूर्ण कार्य समय से पहले पूरा कर लें, ताकि विद्युत कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। — विद्युत विभाग, सिकरीगंज